मेक्सिको की जेल में बंदूकधारियों ने बरसाई गोलियां, ‘इतने’ लोगों की मौत

अज्ञात बंदूकधारी अचानक एक जेल में हमला बोल दिया, जिसमें 10 जेल रक्षक और चार सुरक्षा एजेंट की मौत हो गई। हमले के बाद कैदी आपस में भिड़ गए। इसी मौके का फायदा उठाकर 24 कैदी जेल से भाग गए।

206

मेक्सिको में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक जेल में हमला बोल दिया। बंदूकधारियों ने जेल में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई। यह हमला उत्तरी सिउदाद जुआरेज की एक जेल में हुआ। इस दौरान 24 कैदियों के जेल से भागने की खबर है।

24 कैदी जेल से फरार
चिहुआहुआ स्टेट प्रॉसीक्यूसर कार्यालय की ओर से बताया गया कि अज्ञात बंदूकधारी अचानक एक जेल में पहुंचे और वहां हमला बोल दिया। इस हमले में 10 जेल रक्षक और चार सुरक्षा एजेंट की मौत हो गई। हमले के बाद कैदी आपस में भिड़ गए। इसी मौके का फायदा उठाकर 24 कैदी जेल से भाग गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार बख्तरबंद गाड़ियों से भाग निकले। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेल में हमला करने से पहले बंदूकधारियों ने बुलेवार्ड के पास नगरपालिका पुलिस पर गोलीबरी की थी। उसके बाद अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक कार का पीछा कर उसे छीन लिया।

ये भी पढ़ें- क्या आप दिल्ली में रहते हैं? तो ये खबर जरूर पढ़ें

हिरासत में चार लोग
नगरपालिका पुलिस पर हमले की जानकारी अधिकारियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने पीछा कर चार लोगों को पकड़ा है। उनके पास से एक ट्रक भी जब्त किया गया है। पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए लोग हथियारबंद हैं या कैदी यह साफ नहीं हो पाया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.