मेहुल चोकसी को राहत! न्यायालय ने इस आधार पर दी जमानत

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका के न्यायाल ने जमानत दे दी है। भारत में उस पर पंजाब नेशनल बैंक में करीब 14 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है।

90

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका के न्यायाल ने जमानत दे दी है। न्यायालय ने चोकसी को अंतरिम बेल लेने की इजाजत दे दी है। उसे मेडिकल ग्राउंड पर जमानत दी जाने की बात कही जा रही है। अब वह एंटीगुआ और बारबूडा जा सकेगा। एंटीगुआ में उपचार के लिए न्यायालय से उसे जमानत दी है।

न्यायालय ने अपने फैसले में स्पष्ट कर दिया है कि बेल उसे इसी आधार पर दी गई है कि जब वह उपचार के बाद यात्रा के लिए फिट घोषित कर दिया जाएगा तो उसे वापस डोमिनिका आना पड़ेगा।

चोकसी की लीगल टीम ने कही थी ये बात
न्यायालय ने इस बेल के लिए चोकसी को 10 हजार कैरेबियन डॉलर न्यायालय में जमा कराने का आदेश दिया है। मेहुल चोकसी की लीगल टीम ने पिछले हफ्ते डोमिनिका उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उसने कहा था कि मेहुल चोकसी का स्वास्थ्य लगातार खराब हो रहा है और उसे जल्द से जल्द उपचार की जरुरत है। डोमिनिका के न्यायालय ने यह मानते हुए कि किसी भी व्यक्ति को कहीं भी उपचार कराने का अधिकार है, चोकसी को जमानत दे दी।

ये भी पढ़ेंः नेपालः प्रधानमंत्री ओली को जोर का झटका! देउबा को पीएम बनाने का सर्वोच्च आदेश

पीएनबी घोटाले का आरोपी है चोकसी
बता दें कि भारत में उस पर पंजाब नेशनल बैंक में करीब 14 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है। वह जनवरी में देश छोड़कर चला गया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.