साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा बाड़मेर-जयपुर का मथुरा स्टेशन तक विस्तार

रेलसेवा के संचालन से कुछ रेलसेवाओं के मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

96

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बाड़मेर-जयपुर-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा (सप्ताह में पांच दिन) का मथुरा स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है। साथ ही, इस रेलसेवा के संचालन से कुछ रेलसेवाओं के मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 20489 बाडमेर-मथुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में पांच दिन) रेलसेवा 13 नवम्बर से प्रत्येक मंगल, बुध, शुक्र, शनि व रवि को बाड़मेर से 10.20 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 6.45 बजे आएगी व 6.50 बजे प्रस्थान कर 12.15 बजे मथुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20490 मथुरा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में पांच दिन) रेलसेवा 14 नवम्बर से प्रत्येक सोम, बुध, गुरू, शनि व रवि को मथुरा से 3.45 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 8.50 बजे आएगी व 9 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 6 बजे बाडमेर पहुंचेगी।

इस रेलसेवा के संचालन से कुछ रेलसेवाओं के मार्ग के निम्न स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। गाडी संख्या 12403 प्रयागराज-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 14 नवम्बर से प्रयागराज से प्रस्थान कर अलवर स्टेशन पर 9.50 बजे आगमन व 9.53 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 9.30 बजे आगमन व 9.33 बजे प्रस्थान, बांदीकुई स्टेशन पर 10.43 बजे आगमन व 10.45 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 10.20 बजे आगमन व 10.22 बजे प्रस्थान एवं दौसा स्टेशन पर 11.06 बजे आगमन व 11.08 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 10.43 बजे आगमन व 10.45 बजे प्रस्थान करेगी।

ये भी पढ़ें – चुनाव 2022ः जानिये, गुजरात और हिमाचल में कितने करोड़ की नकदी और शराब हुई जब्त

गांधीनगर जयपुर-बीकानेर मध्य संचालन समय पूर्ववत् रहेगा। इसी तरह गाडी संख्या 20403 प्रयागराज-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 14 नवम्बर से प्रयागराज से प्रस्थान कर अलवर स्टेशन पर 9.50 बजे आगमन व 9.53 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 9.30 बजे आगमन व 9.33 बजे प्रस्थान, बांदीकुई स्टेशन पर 10.43 बजे आगमन व 10.45 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 10.20 बजे आगमन व 10.22 बजे प्रस्थान एवं दौसा स्टेशन पर 11.06 बजे आगमन व 11.08 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 10.43 बजे आगमन व 10.45 बजे प्रस्थान करेगी। गांधीनगर जयपुर-बीकानेर मध्य संचालन समय पूर्ववत रहेगा।

इसी प्रकार गाडी संख्या 14726 मथुरा-भिवानी एक्सप्रेस रेलसेवा 14 नवम्बर से मथुरा से निर्धारित समय 1.35 के स्थान पर परिवर्तित समय 12.20 बजे प्रस्थान कर निर्धारित समय 8.50 के स्थान पर 8.30 बजे भिवानी पहुंचेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.