पश्चिम रेलवे की इन 12 स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार! देखें, पूरा टाइम टेबल

ट्रेन संख्या 09037, 09039, 09007, 09622 एवं 09724 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 23 दिसंबर, 2022 से पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।

131

यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा विशेष किराए पर 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों को समान समय और मार्ग पर विस्तारित किया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।

ट्रेन संख्या 09037 बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 30 दिसंबर, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 26 मई, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09038 बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 31 दिसंबर, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 27 मई, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन संख्या 09039 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल, जिसे पहले 28 दिसंबर, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 29 मार्च, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09040 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट, जिसे पहले 29 दिसंबर, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 30 मार्च, 2023 तक बढ़ा दिया गया है।ट्रेन संख्या 09007 वलसाड-भिवानी साप्ताहिक स्पेशल, जिसे पहले 29 दिसंबर, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 23 फरवरी, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09008 भिवानी-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल जो पहले 30 दिसंबर, 2022 तक अधिसूचित थी, उसे अब 24 फरवरी, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। यात्री कृपया ध्यान दें कि इन ट्रेनों में लिनेन उपलब्ध नहीं रहेगा।

ट्रेन संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 26 दिसंबर, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 27 मार्च, 2023 तक तक बढ़ा दिया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09621 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 25 दिसंबर, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 26 मार्च, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन संख्या 09724 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 29 दिसंबर, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 30 मार्च, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09723 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल, जिसे पहले 28 दिसंबर, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, को 29 मार्च, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन संख्या 09739 दहर का बालाजी-साईंनगर शिर्डी साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 30 दिसंबर, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 31 मार्च, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09740 साईंनगर शिर्डी-दहर का बालाजी साप्ताहिक स्पेशल, जिसे पहले 1 जनवरी, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 2 अप्रैल, 2023 तक बढ़ाया दिया गया है।

ट्रेन संख्या 09037, 09039, 09007, 09622 एवं 09724 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 23 दिसंबर, 2022 से पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.