टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में मची भगदड़, चली गई ‘इतने’ लोगों की जान

घटना के संबंध में लोगों का कहना है कि भारी भीड़ के चलते अफरा-तफरी और भगदड़ मचने से हादसा हुआ है। घटना के बाद आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू अपना रोड शो छोड़कर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

199

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेल्लोर जिले के कंदुकुर में एक रोड शो के दौरान अफरा-तफरी और भगदड़ के दौरान कई कार्यकर्ता नहर में गिर गए। इस हादसे में आठ कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

चार कार्यकर्ताओं की हालत गंभीर
जानकारी के मुताबिक तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख व आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू नेल्लोर जिले के कंदुकुर में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ एक रोड शो कर रहे थे। 28 दिसंबर की शाम को नायडू के रोड शो का काफिला गुडम सीवेज नहर पर था, तभी अचानक रोड शो में अफरा-तफरी मच गई और कई कार्यकर्ता नहर में गिर गए। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद छह कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में से सात लोगों की शिनाख्त हो गई है। इनमें मधु बाबू, चिन्ना कोंडायया, पुरुषोत्तम, काकुमानी राजा, देवीनेनी रविंद्र बाबू, इदु मोरी राजेश्वरी और कलावा कोरियानादि शामिल हैं। अभी एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें- उज्बेकिस्तान में सिरप पीने से ‘इतने’ बच्चों की मौत, संदेह के घेरे में भारतीय कंपनी

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए मदद की घोषणा
घटना के संबंध में कुछ लोगों का कहना है कि भारी भीड़ के चलते अफरा-तफरी और भगदड़ मचने से हादसा हुआ है। इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना के बाद आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू अपना रोड शो छोड़कर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस दर्दनाक घटना पर शोक जताया। पूर्व मुख्यमंत्री नायडू ने घटना में मारे गए प्रत्येक के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.