तेज भूकंप से कांपी अंडमान-निकोबार की धरती, 5.0 तीव्रता का आया भूकंप

अंडमान-निकोबार में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

159

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) ने बताया कि बुधवार (2 अगस्त) को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands) में रिक्टर (Richter) पैमाने पर 5.0 तीव्रता (Magnitude) का भूकंप (Earthquake) आया। भूकंप सुबह करीब 5:40 बजे आया और इसकी गहराई 10 किमी दर्ज की गई। अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

पिछले शनिवार को भी देर रात अंडमान निकोबार द्वीप समूह में जोरदार भूकंप आया था। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: नूंह में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध, अब तक 70 लोग हिरासत में

जीएफजेड ने कहा कि भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर था। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में दोपहर करीब 12.53 बजे 5.8 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। पोर्ट ब्लेयर के दक्षिण-पूर्व में 126 किमी की दूरी पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप 69 किमी की गहराई पर आया था।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.