नेपाल में आपदा, उत्तराखंड से मदद; CM Dhami ने राहत दल को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

14
नेपाल में आपदा, उत्तराखंड से मदद; CM Dhami ने राहत दल को दिखाई हरी झंडी
नेपाल में आपदा, उत्तराखंड से मदद; CM Dhami ने राहत दल को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार (18 सितंबर) को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा के नेतृत्व में आठ सदस्यीय नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। (CM Dhami)

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नेपाल भारत का पड़ोसी होने के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक रूप से भी गहरे संबंध रखने वाला देश है। प्राकृतिक आपदा की कठिन घड़ी में उत्तराखंड और भारत के लोग नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने राहत दल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संकट के समय जरूरतमंदों की सहायता करना मानवीय जिम्मेदारी है। (CM Dhami)


गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने बताया कि राहत दल नेपाल में प्रभावित लोगों की सहायता के साथ एक गांव को गोद लेकर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग देगा। इसके अलावा बच्चों के लिए स्कूल भवन निर्माण में सहयोग करने के साथ विद्यार्थियों को पुस्तकें और पठन-पाठन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। राहत कार्यों के लिए नेपाल सरकार और वहां की स्वयंसेवी संस्थाओं से लगातार समन्वय किया जा रहा है। (CM Dhami)

सभा की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि आपदा के बाद नेपाल राहत सहायता के लिए कमेटी गठित कर सहयोग का आह्वान किया गया था। सभा की विभिन्न शाखाओं और सहयोगी संस्थाओं ने राहत कार्यों में सहयोग किया है। (CM Dhami)

यह भी पढ़ें: TRAI का बड़ा कदम, स्पैम कॉल और अनचाहे संदेशों बढ़ी सख्ती; अब ऐसे होगी संदिग्ध नंबरों की पहचान

ये रहे मौजूद
इस मौके पर गोर्खा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अभिषेक शाही, शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मंडल के अध्यक्ष राजीव गुरूंग, शमशेर थापा, टेकू थापा मगर, शंकर थापा, डम्मर थापा और लव तमांग आदि मौजूद रहे। (CM Dhami)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.