देवेंद्र फडणवीस कोरोना संक्रमित! ट्वीट कर दी जानकारी

फडणवीस ने स्वयं ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से भी कोरोना टेस्ट कराने का अनुरोध किया है।

78

महाराष्ट्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस कारण वे 4 जून को सोलापुर का दौरा छोड़कर वापस मुंबई लौट आए। उन्हें बुखार था और वे कमजोरी महसूस कर रहे थे।

फडणवीस ने स्वयं ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से भी कोरोना टेस्ट कराने का अनुरोध किया है।

फडणवीस ने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है और वे अपनी सेहत का पूरा ख्याल रख रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि वे डॉक्टरों की सलाह पर अमल कर रहे हैं।

ये नेता भी कोरोना संक्रमित
इनसे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। पुणे दौरे के दौरान वे कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इनके साथ ही देश के कई बड़े नेता कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। चंद दिन पहले ही कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.