Uttarakhand: प्रधानमंत्री के दौरे के बाद मुख्यमंत्री धामी ने मानसखंड के लिए कही ये बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की सवा करोड़ देवतुल्य जनता की ओर से दो अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया।

150

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से केदारखंड की तरह अब मानसखंड के विकास को भी नई ऊंचाई मिलेगी। यह क्षेत्र भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड आना इसी विशेष लगाव दर्शाता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 09 साल में आज नया भारत न केवल एक राष्ट्र के रूप में संपन्न और समर्थ बन रहा है, बल्कि विश्व का नेतृत्व करने के लिए भी तैयार हो रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की सवा करोड़ देवतुल्य जनता की ओर से दो अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि पिछले 09 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की। यह स्वर्णिम कालखंड भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना के पुनरुत्थान का कालखंड भी है, जिस प्रकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केदारखंड में मंदिरों और पौराणिक स्थलों का विकास हो रहा है। उसी तरह उनकी मानसखंड की इस यात्रा से इस क्षेत्र का भी संपूर्ण विकास सुनिश्चित होगा।

भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत पुनः विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। आज जहां एक ओर देश में आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है वहीं विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच हुए युद्ध के समय भारत की ओर से दिखाई गई कूटनीतिक परिपक्वता हो या जी-20 सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में विश्व के सभी प्रमुख देशों को एक मंच पर लाकर दिल्ली घोषणा पत्र पर सहमति स्थापित करना हो। यह सब प्रधानमंत्री मोदी और भारत की बढ़ती ताकत का नतीजा है।

पीएम का उत्तराखंड से है विशेष लगाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव किसी से छिपा नहीं है। पिछले 09 वर्षों में केन्द्र सरकार की ओर से राज्य के लिए 01 लाख 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की गईं, जिनमें से अनेक योजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य सरकार की ओर से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने का विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नारायण आश्रम की प्रतिकृति, ऐपण स्टॉल और बोधिसत्व विचार श्रृंखला एक नई सोच, एक नई पहल पुस्तक भेंट की।

ये रहे उपस्थित
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सतपाल महाराज, गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.