मुंबई उपनगरीय रेल सेवा: रविवार को जान लें मध्य रेलवे पर मेगा ब्लॉक का समय

165

मध्य रेल अनुरक्षण कार्य करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर 07.08.2022 को मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। इस दौरान माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन फास्ट लाइन पर सुबह 11.05 बजे से शाम 04.05 बजे तक एवं पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक रखरखाव के कार्य किए जाएंगे।

मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन फास्ट लाइन पर ब्लॉक के कारण सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन फास्ट सेवाओं को माटुंगा और मुलुंड के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और उनके संबंधित हॉल्ट के अनुसार स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।

ठाणे से आगे फास्ट ट्रेनों को मुलुंड में डाउन फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा। ये ट्रेनें निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेंगी। इसी प्रकार सुबह 10.50 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप फास्ट सेवाओं को मुलुंड और माटुंगा के बीच अप स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये सेवाएं संबंधित स्टेशनों पर रुकेंगी, बाद में इन सेवाओं को माटुंगा में अप फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा और यह निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेंगी।

ये भी पढ़ें – कौन हैं वर्षा राऊत और कैसे जुड़ा पत्राचाल मनी लॉंडरिंग से संबंध? 

इसी तरह पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर ब्लॉक के दौरान सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। इसी प्रकार सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई और वाशी के बीच विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान बेलापुर-खारकोपर और नेरुल-खारकोपर के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.