Chandrayaan-3 के ‘शिव शक्ति’ नामकरण को लेकर पूरे विश्व में जश्नः डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने भारतीय संस्कृति (Indian culture) परंपरा के अनुरुप यह नाम रखा है। देशवासी, भारतवंशी समेत विश्व भर में जश्न है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष को भी अपनी प्रसन्नता जोड़नी चाहिए।

495

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय (Dr. Mahendra Nath Pandey) ने कहा कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लैंडिंग प्वाइंट (landing point) का प्रधानमंत्री के ‘शिव शक्ति’ (Shiv Shakti) नामकरण को लेकर विपक्ष विरोध कर रहा है, लेकिन सारा जगत जानता है कि चंद्रमा (moon) शिव (Shiva)के मस्तक पर शोभा और सुरक्षा देते हैं।

भारतीय संस्कृति के अनुरुप किया नामकरण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने भारतीय संस्कृति (Indian culture) परंपरा के अनुरुप यह नाम रखा है। देशवासी, भारतवंशी समेत विश्व भर में जश्न है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष को भी अपनी प्रसन्नता जोड़नी चाहिए। केंद्रीय मंत्री मिर्जापुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। दरअसल, वे जगविख्यात विंध्याचल धाम (Vindhyachal Dham) मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने आए थे। विंध्य दरबार आए केंद्रीय मंत्री ने पुरानी वीआईपी मार्ग से गर्भगृह पहुंच सविधि मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं को नमन किया।

विपक्ष के साथ मुस्लिम उलेमा कर रहे विरोध
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 विक्रम लैंडर के लैंडिंग प्वाइंट को शिवशक्ति नाम दिया है। इसको लेकर विपक्ष के साथ मुस्लिम उलेमा (muslim ulema) भी विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें –भारतीय महिला हॉकी टीम ने हॉकी एशिया कप का खिताब जीता

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.