दिल्ली-एनसीआर सहित पूरा उत्तर भारत कंपकपाती ठंड की चपेट में है। गुरुवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री के नीचे रिकॉर्ड किया गया, जबकि बुधवार को चार डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एयरपोर्ट ने भी यात्रियों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें- मिशन चंद्रयान 3! इसरो की तैयारी पूरी, इस बात का है इंतजार
अभी दिल्लीवासियों को नहीं मिलेगी ठंड से राहत
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को लोधी रोड में पारा 2.8 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रिकॉर्ड किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली का औसत न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले तीन दिनों तक सर्दी का सितम बरकरार रहेगा। दिल्ली एनसीआर में ठंड और घना कोहरा छाया रहेगा। रविवार से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।
Delhi records 2.8 degrees Celsius at Lodhi Road, season's coldest morning so far
Read @ANI Story | https://t.co/JfIuxZzE1I#Delhi #Winter #ColdWave #winterseason pic.twitter.com/bSHyoOvK2s
— ANI Digital (@ani_digital) January 5, 2023