बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर बढ़ते हमलों और हत्या की घटनाओं को लेकर मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार भारी दबाव में आ गई है। भारत सरकार ने ढाका में एक हिंदू युवक की हत्या और कई हिंदू घरों में आगजनी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं भारत भर में हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर दिए हैं। (Bangladesh)
इनाम की घोषणा
दबाव के बीच बांग्लादेश पुलिस ने दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर चटगांव के पास एक हिंदू स्वामित्व वाले घर में आग लगाने वाले हमलावरों की पहचान कराने पर इनाम घोषित किया है। पुलिस के अनुसार, हाल के दिनों में चटगांव और रावजान क्षेत्रों में कई हिंदू परिवारों के घरों को निशाना बनाया गया है। अब तक पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और इलाके में विशेष सुरक्षा टीम तैनात की गई है। (Bangladesh)
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh में ईसाई धर्मांतरिताें ने अपनाया मूल धर्म, ग्रामीणों ने किया स्वागत; पढ़ें पूरी खबर
ईशनिंदा के आरोप में हिंदू युवक की हत्या
पिछले सप्ताह मध्य मयमनसिंह में कथित ईशनिंदा के आरोप में बांग्लादेशी हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। सरकार ने पीड़ित परिवार की देखभाल का आश्वासन दिया है, जबकि मामले में 12 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, 2025 में बांग्लादेश में भीड़ हिंसा की घटनाओं में सैकड़ों लोग मारे गए हैं। अंतरराष्ट्रीय संगठनों और मीडिया ने भी स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार से तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। (Bangladesh)
यह भी देखें
Join Our WhatsApp Community
