अयोध्या: 100 दिनों की कार्ययोजना की महापौर ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

श्री राम की नगरी अयोध्या महापौर ने कहा कि नगर निगम जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु प्रति पूर्ण रूपेण प्रतिबद्ध है।

136

प्रभु राम की नगरी अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने 100 दिनों की कार्ययोजना में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्रवाइयों की 28 जून को समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने तमाम प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर नगर आयुक्त विशाल सिंह और अनुभागाध्यक्षों के साथ चर्चा की।

अधिकारियों को दिए निर्देश
महापौर ने कहा कि नगर निगम जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु प्रति पूर्ण रूपेण प्रतिबद्ध है। नगर निगम द्वारा तैयार किये गये 100 दिन की कार्ययोजना को निर्धारित अवधि में लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु सतत रूप से प्रयासरत है। विभागीय अधिकारियों को पूर्ण संवदेनशीलता के साथ कार्यवाही किये जाने के निर्देश भी दिये गये हैं। नगर आयुक्त महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि निगम जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ निगम की सुविधाओं को गुणवत्तापरक एवं सर्वसुलभ बनाये जाने हेतु निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। निगम द्वारा 100 दिन की कार्ययोजना के अनुसार लक्ष्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जायेगा।

इन विषयों पर हुई चर्चा
-बैठक में जीआईएस के उपरांत करारोपण में आई विसंगतियों को दूर किए जाने, कर विभाग के नामांतरण सम्बन्धी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण, रामपथ पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों को तत्काल ठीक कराये जाने, विस्थापित इंडिया मार्क-2 की पुर्नस्थापना, पेयजल से वंचित क्षेत्रों/मलिन बस्तियों में हैंडपंप की स्थापना व चिह्नित 7 वार्डों में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की परियोजना की प्रगति की अद्यतन स्थिति आदि विषयों पर चर्चा की गयी।

-स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के गठन एवं बैठक कराये जाने व स्वच्छता सम्बन्धी प्रचार प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रमों क्षेत्रीय पार्षद को अनिवार्य रूप से सूचित किए जाने के निर्देश दिये गये।

-नगर आयुक्त विशाल सिंह द्वारा संबन्धित अनुभागाध्यक्षों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये गये। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु अपर नगर आयुक्त स्तर पर साप्ताहिक एवं नगर आयुक्त स्तर पर पाक्षिक समीक्षा किये जाने के निर्देश दिये गये।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.