पुणे में मिनी लॉकडाउन, जानें क्या खुला क्या बंद!

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुणे में 7 दिनों का आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया है।

105

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुणे में 7 दिनों तक आंशिक लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस लॉकडाउन को लेकर दिशानिर्देश जारी किया गया है। जरूरी सेवाओं को लॉकडाउन से बाहर रखा गया है।

देश में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में आ रहे हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना के 43 हजार 183 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 28 लाख 56 हजार 163 हो गई है। इससे पहले 28 मार्च को संक्रमण के सबसे ज्यादा 40 हजार 414 मामले आए थे। महामारी की शुरुआत के बाद से राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा नए मामले आए हैं।

महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में संक्रमण अधिक
बता दें कि देश में 2 अप्रैल को कोरोना के 81 हजार 466 नए केस दर्ज हुए हैं, जो बीते छह महीनों में सबसे ज्यादा हैं। भारत में अब तक कुल 1,22,21,665 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 1,14,74,683 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, वहीं 1,62,927 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में वर्तमान में 5,84,055 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 85% नए मामले महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और मध्य प्रदेश से सामने आए हैं।

ये भी पढ़ेंः सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती!

 दिशानिर्देश की खास बातें

  • सभी धार्मिक स्थल 7 दिनों के लिए बंद रहेंगे।
  • अगले 7 दिन शादी और अंतिम संस्कार के अलावा कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सकेगा।
  • अंतिम संस्कार में 20 लोगों और शादियों में 50 लोगों को अनुमति होगी।
  • बार, रेस्तरां, होटल बंद रहेंगे, सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति होगी।
  • पीएमपीएमएल की बस सेवा 7 दिन के लिए बंद रहेगी।
  • शाम 6 बजे से अगली सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.