मुंबई पुलिस ने ऐसे बिखेरी 145 परिवार के चेहरों पर मुस्कान!

जून 2021 में मुंबई पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान मुहिम के तहत 145 बच्चों का पता लगाया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें ज्यादातर लड़कियां हैं।

80

मुंबई पुलिस द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत एक महीने में 145 लापता बच्चों का पता लगाया गया और उन्हें उनके माता-पिता को सौंप दिया गया।

‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान क्या है?
मुंबई में हर दिन कई बच्चे खो जाते हैं। उनमें से कई गुस्से में घर से निकल जाते हैं। ऐसे बच्चे कहीं असामाजिक तत्वों के हाथों में न पड़ जाए। इसलिए इन्हें जल्द से जल्द तलाश कर उनके माता-पिता को सौंपने के लिए मुंबई पुलिस ‘ऑपरेशन मुस्कान’ नाम से एक मुहिम चला रही है। सामाजिक और गैर-सरकारी संगठनों की मदद से मुंबई पुलिस लापता बच्चों की तलाश करती है।

ये भी पढ़ेंः अब अनिल परब हाजिर हों… इस प्रकरण में होगी सुनवाई

लड़कियों की संख्या ज्यादा
जून 2021 में मुंबई पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान मुहिम के तहत 145 बच्चों का पता लगाया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें ज्यादातर लड़कियां हैं। पाए गए सभी बच्चे 1 से 17 साल आयु वर्ग के हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि इन बच्चों के माता-पिता का पता लगाकर उन्हें सौंप दिया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.