रूस में एक स्कूल पर हमला, 11 लोगों की मौत, एक हमलावर भी ढेर

रूस के कजान स्थित एक स्कूल में गोलीबारी हुई है। इस दिल दहला देने वाली घटना में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है।

96

रूस के कजान स्थित एक स्कूल में गोलीबारी हुई है। इस दिल दहला देने वाली घटना में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है। जवाबी कार्रवाई में एक हमलावर मार गिराया गया है। मारे गए लोगों में ज्यादातर स्कूली बच्चे बताए जा रहे हैं।

https://twitter.com/MBKhMedia/status/1392023118080876546?s=20

बताया जा रहा है कि दो हमलावर आधुनिक हथियारों के साथ स्कूल में घुस आए और उन्होंने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस गोलोबारी में 11 लोग मारे गए हैं, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस पहुंच गई और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इस कार्रवाई में एक हमलावर मारा गया, जबकि एक पकड़ लिया गया है।

मृतकों में 8 विद्यार्थी शामिल
मृतकों में आठ विद्यार्थी शामिल बताए जा रहे हैं, जबकि एक टीचर के साथ ही दो अन्य स्टाफ भी हमले में मारे गए हैं। बताया जा रहा कि सुरक्षाबलों ने एक शूटर को मार गिराया है, जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिल्डिंग की घेराबंदी
पुलिस ने स्कूल को चारों ओर से घेर लिया है। उनकी एक टीम बिल्डिंग के चारों ओर घूम रही है। घटना की जानकारी मिलते ही दर्जनों एंबुलेंस स्कूल परिसर में पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे हुए हैं।

घटना के बारे में विशेष जानकारी

  • यह हमला पूर्वी मॉस्को से 820 किलोमीटर दूर हुआ है। बताया जा रहा है कि दूसरा हमलावर चौथी मंजिल पर मारा गया है।
  • कजान मुस्लिम गणराज्य तातारस्तान की राजधानी है।
  • जिस समय यह हमला किया गया, उस समय स्कूल में लगभग 175 विद्यार्थी थे।
  • हमले में 16 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें 12 स्कूली बच्चे शामिल हैं।
  • गिरफ्तार हमलावर 19 साल का बताया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.