रक्षा मंत्रालय में सलाहकार बनाए गए लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) विनोद.जी.खंदारे

105

वरिष्ठ सैन्य अधिकारी रहे विनोद.जी खंदारे अब नई जिम्मेदारी में राष्ट्र सेवा करेंगे। वे अब रक्षा मंत्रालय में सलाहकार के रूप में कार्य करेंगे। सूत्रों के अनुसार विनोद.जी खंदारे, रक्षा सचिव को सीधे अपनी सलाह और महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेंगे।

जो प्राथमिक जानकारी प्राप्त हुई है, उसके अनुसार देश की रक्षा नीति और रणनीति विषयों पर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवा निवृत्त) विनोद.जी खंदारे की सेवाएं रक्षा मंत्रालय लेगा। इसमें देश की सुरक्षा तैयारी, अंतरराष्ट्रीय सैन्य सहयोग, सागरी सुरक्षा, अंतरिक्ष सुरक्षा जैसे क्षेत्रों का समावेश है।

इसे मराठी में पढ़ें – लेफ्ट. जनरल खंदारे संरक्षण मंत्रालयाचे सल्लागार

सामरिक और रणनीतिक क्षेत्र में विस्तृत कार्य का अनुभव

वर्ष सितंबर 1979 से 14 गढ़वाल राइफल्स में वरिष्ठ अधिकारी के पदों पर सेवाएं देते रहे। एक प्रतिष्ठित, उत्कृष्ट रणनीतिक और सामरिक क्षमता वाले सैन्य अधिकारी के रूप में उनका कार्यकाल चार दशक जितना लंबा रहा।

 वर्ष 2015 से 2018 – डायरेक्टर जनरल के पद पर उन्होंने डिफेंस इंटेलजेन्स एजेंसी और डेप्युटी चीफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ फॉर इंटेलीजेंस की दोहरी जिम्मेदारी संभाली थी।

 जनवरी 2018 से अक्टूबर 2021 – प्रधानमंत्री कार्यालय के अंतर्गत नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटरियेट में मिलिट्री एडवाइजर रहे।

कार्य विशेषता

  • गढ़वाल राइफल्स में रहते हुए लेफ्टिनेंट जनरल विनोद.जी खंदारे ने उत्कृष्ट और सामरिक रूप से अतिसंवेदनशील ठिकानों पर सेवाएं दीं। जिसमें लद्दाख, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम का समावेश है।
  • विदेश में सैन्य सेवाएं भी दे चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में उन्होंने मध्य अमेरिका के अल सल्वाडोर और किंगडम ऑफ लिसोथो में सेवाएं दे चुके हैं।
  • कारगिल युद्ध के समय उन्होंने 19वीं इन्फैंट्री डिविजन का संचालन किया। इस दायित्व के अंतर्गत उन्होंने उत्तरी कश्मीर के अतिसंवेदनशील नियंत्रण रेखा पर सेना का नेतृत्व किया।
  • देश की उत्तरी सीमा पर भी उन्होंने सेना का नेतृत्व किया। वर्ष 2010 से 2011 के बीच उन्होंने कश्मीर में काउंटर इंसरजन्सी ऑपरेशन कमांड में डेप्युटी जीओसी के रूप में नेतृत्व किया।
  • इन्फैंट्री स्कूल, महू में वे इंस्ट्रक्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं।
  • डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज, वेलिंग्टन में डायरेंक्टिंग स्टाफ रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें – जल्द ही लागू होगी समान नागरिक संहिता!

सैन्य सम्मानों से प्रतिष्ठित

  • वीरता पुरस्कार के अतंर्गत सेना मैडल से सम्मानित
  • वर्ष 2017 में परम विशिष्ट सेवा मैडल से सम्मानित
  • वर्ष 2015 में अतिविशिष्ट सेवा मैडल से सम्मानित
  • संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में सर्वोत्कृष्ट कार्य के लिए यूएन मैडल से सम्मानित
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.