मुंबई को आतंकी धमकी, निशाने पर ये नेता भी!

मुंबई शहर आतंकी हमलों से पीडि़त रहा है। 1993 के श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों के बाद 2008 का आतंकी हमला सबसे बड़ा आघात था। इसके अलावा ट्रेन बन धमाके ने भी देश की आर्थिक राजधानी को दहलाने की भरपूर कोशिश की है।

87

मुंबई शहर आतंकियों के निशाने पर रहा है। अब केंद्रीय आरक्षी पुलिस बल के मुख्यालय को एक मेल प्राप्त हुआ है। जिसमें शहर के सार्वजनिक स्थानों को बम से दहलाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा आतंकियों के निशाने पर अमित शाह और योग आदित्यनाथ के होने की जानकारी दी गई है। इस मेल के प्राप्त होने के बाद एनआईए समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां जांच में लग गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मेल चार दिन पहले का है। जिसमें लश्कर ए तैयबा का उल्लेख किया गया है। इस धमकी में मुंबई के मंदिर, विमानतल और अन्य सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

क्या है अतंकी मेल में?
इस मेल में 200 किलो आरडीएक्स होने की जानकारी दी गई है। जिसका तीन राज्यों में भंडारण किया गया है। इसके अलावा 11 से अधिक संख्या में आतंकी और आत्मघाती दस्ते के लोगों की उपस्थिति की बात कही गई है। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जान खतरे में होने का उल्लेख किया गया है।

  • मेल के अंत में लिखा गया है
  • हम अज्ञात हैं
  • हम सेना है
  • हम माफ नहीं करते
  • हम भूलते नहीं हैं
  • हमारा इंतजार करो

एनआईए नियंत्रण कक्ष में भी धमकी
इस मेल के मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां मेल के मूल प्रेषक का पता लगाने के प्रयत्न में हैं। पिछले वर्ष अक्तूबर में एक धमकी भरा फोन एनआईए के नियंत्रण कक्ष को भी प्राप्त हो चुका है। इस प्रकरण में फोन करनेवाले ने पाकिस्तान के कराची शहर से फोन करने का दावा किया था। उसने मुंबई बंदरगाह और पुलिस मुख्यालय पर जैश ए मोहम्मद के आतंकियों के हमले की धमकी दी थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.