आपने नहीं देखा होगा सीएम योगी का ऐसा अंदाज, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी का हॉकी खेलते हुए एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, सीएम योगी का ये रूप बहुत कम लोगों ने देखा है, इसलिए इसकी चर्चा ज्यादा हो रही है।

239

मंगलवार (29 अगस्त) को झांसी (Jhansi) के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम (Major Dhyanchand Stadium) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) का अंदाज अनोखा था। उन्होंने हॉकी (Hockey) में हाथ आजमाया। मुख्यमंत्री योगी विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन (Inauguration) करने के लिए झांसी आये थे। इस दौरान उन्होंने हॉकी स्टिक (Hockey Stick) से गोल भी किये। मुख्यमंत्री का अनोखा अंदाज देख स्टेडियम में मौजूद भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुख्यमंत्री को गोल पोस्ट करते हुए देखा जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ स्टेडियम पहुंचे थे।

ध्यानचंद की जयंती पर झांसी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। उन्होंने आज 18वीं बार झांसी का दौरा किया। मुख्यमंत्री का झांसी के प्रति विशेष लगाव जग जाहिर है। मुख्यमंत्री ने झांसी को दी करोड़ों की सौगात। उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का काफिला मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के लिए रवाना हो गया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर स्टेडियम में मौजूद भीड़ उत्साहित हो गयी।

यह भी पढ़ें- Britain की हवाई सेवाएं दूसरे दिन भी बाधित, साइबर हमले के अंदेशे पर मंत्री ने कही ये बात

मुख्यमंत्री मैदान में पहुंचे और किसी खिलाड़ी की तरह हाथ में स्टिक उठाकर गोल पोस्ट कर दिया। मुख्यमंत्री का अलग अंदाज दर्शकों के साथ-साथ खिलाड़ियों को भी खूब पसंद आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुख्यमंत्री को हाथ में लाठी लिए देखा जा सकता है। उन्होंने हॉकी स्टिक से गेंद को गोल पोस्ट की ओर मारा। मुख्यमंत्री का अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। बता दें कि हर साल ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

देखें यह वीडियो- भारत अब पहुंचेगा सूर्य पर, Aditya-L1 की तयारी पूरी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.