राउत का दरबारी ही क्यों बन गया धमकीबाज, अब खुलेंगे राज?

संजय राउत को धमकी देने के मामले में मयूर शिंदे नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। चर्चा है कि मयूर शिंदे सुनील राउत और संजय राउत के करीबी हैं।

147

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के प्रवक्ता और सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मयूर शिंदे (Mayur Shinde) को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। मयूर शिंदे के साथ संजय राउत (Sanjay Raut) की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर भाजपा (BJP) ने अब संजय राउत के खिलाफ केस दर्ज (Filed a Case) करने की मांग की है।

गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले संजय राउत को धमकी भरा फोन आया था और राउत ने कांजुरमार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए रिजवान जुल्फिकार अंसारी और शाहिद अंसारी नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। आज इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने इस मामले में मयूर शिंदे को भी गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- मुंबई: चलती लोकल ट्रेन में छात्रा का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

भाजपा ने की कार्रवाई की मांग
मयूर शिंदे की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी संजय राउत पर हमलावर हो गई है। भाजपा ने राउत को झूठा बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने मुंबई पुलिस से राउत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की मांग की है।

मनसे ने साधा निशाना
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के महासचिव संदीप देशपांडे ने कहा कि अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए इतने निचले स्तर पर गिरना उचित नहीं है। संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

फोन पर मिली थी जान से मारने की धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मयूर शिंदे ने अपने साथी से सुनील राउत के नंबर पर फोन कर दोनों भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मयूर शिंदे को गिरफ्तार कर मुलुंड कोर्ट में पेश किया जहां अदालत ने 19 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

देखें यह वीडियो- जन्मदिन के मौके पर MNS प्रमुख राज ठाकरे ने काटा औरंगजेब की तस्वीर वाला केक

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.