संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामे और विरोध के बीच ‘वंदे मातरम् बिल’ को मंजूरी मिल गई है। बुधवार (29 जुलाई) को राज्यसभा से पारित होने के बाद गुरुवार (30 जुलाई) को लोकसभा ने भी इस विधेयक पर अपनी मुहर लगा दी हैं। अब राष्ट्रपति की औपचारिक स्वीकृति मिलते ही यह बिल देश में कानून का रूप ले लेगा, जिससे राष्ट्रीय गीत को राष्ट्रगान के समान ही कानूनी सुरक्षा और गरिमा प्राप्त होगी। (Vande Mataram Bill)
नए कानून के प्रमुख बिंदु
अपमान पर कड़ी सजा: नए कानून के तहत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का अनादर करने, इसके गायन में बाधा डालने या किसी को इसे गाने से रोकने पर तीन साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों सजा मिल सकती हैं। (Vande Mataram Bill)
गरिमा और सम्मान अनिवार्य: आधिकारिक कार्यक्रमों में अब राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ से पहले ‘वंदे मातरम्’ गाया या बजाया जाएगा। इस दौरान सभी को ‘सावधान’ की मुद्रा में खड़े होना अनिवार्य होगा। सरकार के मुताबिक, स्वतंत्रता आंदोलन में इस गीत के ऐतिहासिक योगदान और इसकी गरिमा की रक्षा के लिए यह नया कानून बेहद जरूरी था। (Vande Mataram Bill)
यह भी पढ़ें: US-Iran War Update: अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, बदला लेने का संकल्प; बुशहर के इतने शहर तबाह
संसद की कार्यवाही स्थगित
लोकसभा से इस महत्वपूर्ण विधेयक के पास होने के बाद सदन की कार्यवाही को शुक्रवार (31 जुलाई) सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया हैं। (Vande Mataram Bill)
यह भी देखें
Join Our WhatsApp Community
