अमेरिकी विदेश मंत्री का भारत दौरा, एजेंडे में कई विशेष बातें

जी-20 देशों की बैठक में रूस यूक्रेन युद्ध के एक वर्ष बाद की परिस्थिति पर कुछ देश चर्चा करना चाहते हैं। जबकि भारत समेत इस संगठन के अधिकांश देश इस मंच को विकास पर चर्चा का मंच मानते हैं। ऐसी स्थिति में अमेरिकी विदेश मंत्री की यात्रा महत्वपूर्ण है।

Antony Blinken

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अगले हफ्ते भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचेंगे। वह भारत में आयोजित जी 20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। वो अमेरिका-भारत की मजबूत भागीदारी के मद्देनजर वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। भारत ने पिछले साल 1 दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता संभाली है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें – पंजाब में खालिस्तान का खुला समर्थन, गृहमंत्री को धमकी! जानिये कौन है पंजाब का अमृतपाल सिंह?

उन्होंने कहा कि ब्लिंकन जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए 01 मार्च को नई दिल्ली जाएंगे। वो तीन मार्च तक भारत में रहेंगे। ब्लिंकन 28 फरवरी से दो मध्य एशियाई देशों कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान की यात्रा के बाद भारत पहुंचेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here