Uttar Pradesh: महिला अपराधों को अंजाम देने वाले सीएम योगी के रडार पर, दी ये चेतावनी

योगी ने कहा कि देश की आधी आबादी के लिए केंद्र सरकार के जो प्रयास है, उसमें सबसे बड़े आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश को उसका नेतृत्व करना चाहिए।

359

 उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान (mission shakti campaign) के चतुर्थ चरण के तहत महिला सशक्तिकरण रैली का शुभारंभ करते हुए महिला अपराधों को अंजाम देने वाले अपराधियों (criminals) को कड़ी चेतावनी दी है। सीएम योगी (CM Yogi) कहा कि अगर ऐसे अपराधी अब भी नहीं सुधरे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो देश के लिए नजीर बनेगी।

महिला सशक्तीकरण के सकारात्मक परिणाम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके सशक्तीकरण की दिशा में किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम आए हैं। अलग-अलग जिलों में, ग्राम पंचायतों में किस प्रकार से काम किया गया है। बीसी सखियों ने जिस तरह से काम किया, यह कल्पना नहीं की जा सकती थी। लोग कहते थे कि वे पढ़ी-लिखी नहीं हैं, क्या काम कर पाएंगी लेकिन आज बीसी सखी के रूप में वह बैंकिंग का सारा काम कर रही हैं। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाली बीसी सखियों को 06 महीने तक सरकार की तरफ से मानदेय दिया गया। आज वही बीसी सखियां 25000 से लेकर सवा लाख रुपये महीने तक कमा रही हैं।

आधी आबादी की योजनाओं का नेतृत्व करे यूपी
मुख्यमंत्री ने कहा कि झांसी में 2019 में हम लोगों ने एक कार्यक्रम प्रारंभ किया था। उस वक्त गांव की महिलाएं हम लोगों से मिलीं और काम करने की इच्छा व्यक्त की। हम लोगों के सामने एक बड़ी चुनौती थी कि वह सभी महिलाएं पढ़ी-लिखी नहीं थीं, उन्हें कैसे रोजगार दिया जाए। लेकिन उन्होंने काम करना शुरू किया। सरकार ने मदद की। आज वहीं महिलाएं अपने साथ करीब 40000 महिलाओं को जोड़ा है। योगी ने कहा कि देश की आधी आबादी के लिए केंद्र सरकार के जो प्रयास है, उसमें सबसे बड़े आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश को उसका नेतृत्व करना चाहिए। आज रैली निकाली जा रही है। कल से एक पक्ष जागरूकता का होगा। समस्याओं के समाधान का होगा। हमे ऐसा विश्वास है।

महिला सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा अगर कोई महिला सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहा है, तो उनके साथ बहुत सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। बहुत समय उन लोगों को दिया गया है। अगर अब भी नहीं सुधरे, वह महिलाओं के साथ इस प्रकार के अपराध करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गृह विभाग और उत्तर प्रदेश पुलिस इसको लेकर पूरी तरह से मुस्तादी से कार्य कर रही है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर एक सकारात्मक माहौल बनेगा। हमें इस कार्यक्रम को लेकर ऐसा विश्वास है।

यह भी पढ़ें – World Cup 2023: टीम इंडिया का समर्थन करने अहमदाबाद पहुंचे सचिन तेंदुलकर

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.