उत्तराखंड दौरे पर केंद्रीय मंत्री शाह, पार्टी पदाधिकारियों से विभिन्न विषयों पर करेंगे चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 अक्टूबर को उत्तराखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और सेंट्रल जोनल काउंसलिंग मीटिंग में शामिल होंगे।

354
फाइल चित्र

उत्तराखंड (Uttarakhand) में 2014 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में जीत के रथ पर सवार भाजपा (BJP) की नजर अब हैट्रिक पर है। इसी के तहत वह तैयारियों में जुटी है और पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी इस पर नजर बनाए हुए है। इसी कड़ी में शनिवार (7 अक्टूबर) को उत्तराखंड दौरे (Uttarakhand Tour) पर आ रहे केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी संगठनात्मक कार्यों (Organizational Work) के लिए करीब डेढ़ घंटे का समय दिया है।

वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में सरकार और संगठन के साथ चर्चा करेंगे। पदाधिकारियों के साथ बैठक में लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- कनाडा में विमान हादसा, पायलट समेत तीन की मौत

एफआरआई में वैज्ञानिकों से मुलाकात
एफआरआई में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिसके बाद वह शाम 4:10 बजे से 4:40 बजे तक एफआरआई में वैज्ञानिकों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यहां से वह प्रदेश भाजपा मुख्यालय के लिए रवाना होंगे। जहां वह शाम 4.45 बजे पहुंचेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए प्रदेश भाजपा ने भी संगठनात्मक गतिविधियों के लिए कुछ समय मांगा था। इस संबंध में प्रदेश भाजपा ने बैठकों का क्रम तैयार कर गृह मंत्री को भेजा था। भाजपा सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री ने इसकी मंजूरी दे दी है। वह करीब 8 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और 9.30 बजे तक वहीं रहेंगे।

अमित शाह विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे
इस दौरान वह पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों, मीडिया टीम, आईटी टीम के साथ ही मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों और उनके मीडिया प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। करीब सवा तीन घंटे का समय आरक्षित रखा गया है। इस दौरान वह मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रांतीय टीम के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.