G20 शिखर सम्मेलन: कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के आरोप खारिज, गृह मंत्रालय ने दिया जवाब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल नहीं होंने को लिए राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों द्वारा बताए गए कारण को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गलत ठहराया है।

192

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उस बयान को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके विमानों की दिल्ली में लैंडिंग की मंजूरी नहीं है, इसलिए वे जी-20 शिखर वार्ता के दौरान आयोजित रात्रिभोज में शामिल नहीं हो पाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दोनों गैर भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के आरोप को गलत बताते हुए कहा है कि दिल्ली और उसके आसपास राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों की हवाई यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं है

हवाई यात्रा पर प्रतिबंध नहीं
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 9 सितंबर को कहा कि मौजूदा G20 शिखर सम्मेलन के दौरान राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों की अपने राज्य के विमान से दिल्ली या इसके आसपास के क्षेत्रों की यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन निजी चार्टर्ड उड़ानों में यात्रा करने वालों के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक है।

मुंबई: पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर के खिलाफ केस दर्ज, ईडी जल्द करेगी जांच

मुख्यमंत्रियों का आरोप
बता दें कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों भूपेश बघेल और अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि दिल्ली और उसके आसपास हवाई यात्रा पर लगाए गए “प्रतिबंधों” के कारण उनकी यात्रा योजनाएं बाधित हो गईं। इसलिए वे 9 सितंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.