मुख्यमंत्री शिंदे को किसने दी जान से मारने की धमकी? जानिये, इस खबर में

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक गुमनाम फोन के जरिए धमकी दी गई है। इससे पहले भी शिंदे को नक्सलियों ने धमकाया था।

118

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। खुफिया विभाग को एक आत्मघाती विस्फोट की साजिश के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह पर्दाफाश हुआ है।

पाप्त जानकारी के अनुसार यह धमकी एक गुमनाम फोन के जरिए दी गई थी। इससे पहले भी मुख्यमंत्री शिंदे को नक्सलियों ने धमकाया था। इसके बाद फिर से यह धमकी दी गई है। आषाढ़ी वारी के दौरान मुख्यमंत्री को इसी तरह की धमकी दी गई थी। जब एकनाथ शिंदे गढ़चिरौली के पालक मंत्री थे, तब नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में कई नक्सली मारे गए थे। खुफिया विभाग ने जानकारी दी है कि यह धमकी नक्सलियों ने बदला लेने के इरादे से दी है।

बढ़ेगी सुरक्षा
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि वर्षा सरकारी आवास और मुख्यमंत्री के ठाणे स्थित नंदनवन बंगले में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। पुलिस को यह आदेश दे दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह धमकी पीएफआई पर लगे प्रतिबंध के कारण भी दी गई है। इसे देखते हुए शिंदे गुट द्वारा आयोजित दशहरा रैली में भी एकनाथ शिंदे की सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.