सांसद संजय राऊत को जान से मारने की धमकी

संजय राऊत महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर मुखर होकर महाराष्ट्र का पक्ष रख रहे थे।

126

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता और राज्यसभा के सदस्य संजय राऊत को दो बार फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह जानकारी खुद संजय राऊत ने 8 दिसंबर को दी। संजय राऊत ने पत्रकारों को बताया कि सात दिसंबर को दिन में दो बार उनके फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बारे में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि संजय राऊत महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर मुखर होकर महाराष्ट्र का पक्ष रख रहे थे। साथ ही संजय राऊत राज्य सरकार के विरुद्ध भी बयानबाजी कर रहे थे। इसे देखते हुए बालासाहेब की शिवसेना पक्ष के नेता और मंत्री शंभूराजे देसाई ने पत्रकार वार्ता कर राऊत को अनावश्यक बयानबाजी बंद करने चेतावनी दी थी। मंत्री शंभूराजे देसाई की पत्रकार वार्ता के बाद संजय राऊत को जान से मारने की धमकी मिलने पर जोरदार चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें- मंडौस चक्रवात के चलते तमिलनाडु के स्कूल बंद, महाराष्ट्र में कितना पड़ेगा असर ?

फोन पर मिली धमकी
संजय राऊत को सात दिसंबर को धमकी मिली थी। इसे उन्होंने आठ दिसंबर को बताया है। पिछले 24 घंटे तक संजय राऊत ने धमकी की खबर को क्यों छिपाया, यह शक पैदा करने वाला है। दरअसल, संजय राऊत को वाई स्तर की पुलिस सुरक्षा मिली थी, लेकिन राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा हटा ली है। सुरक्षा हटाए जाने के बाद राऊत ने कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है, तो इसके लिए राज्य सरकार ही जिम्मेदार रहेगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.