Madhya Pradesh: भाजपा की जीत क्यों है जरुरी, फडणवीस ने जनता को बताया

399
फाइल फोटो

यह विधानसभा चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है। मध्यप्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनेगी तो न मध्यप्रदेश रुकेगा और न देश रुकेगा। पांच साल भाजपा के लिए नहीं, भारत माता के लिए जरूरी हैं। मध्य प्रदेश मोदी के साथ कदम से कदम मिलकर चलेगा तो प्रदेश आगे बढ़ेगा, यहां के नागरिक आगे बढ़ेंगे।

यह बात महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 18 सितंबर को धार में भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा में कही। खंडवा से प्रारम्भ हुई जन आशीर्वाद यात्रा 18 सितंबर को धार के भोजशाला मन्दिर में पूजन-अर्चन के बाद रवाना हुई। धार में यात्रा के रोड शो निकला, जिसमें देवेन्द्र फडणवीस, वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा, प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव और विधायक नीना वर्मा रथ में सवार होकर जनता से आशीर्वाद लेते हुए चल रहे थे।

पुष्प वर्षा कर स्वागत
रोड शो का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत हुआ। नगर में सभी समाज और वर्गों के लोगों ने भागीदारी की। दाउदी बोहरा समाज और अल्पसंख्यक बंधुओं ने भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा में युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता दोपहिया वाहन पर भारत माता की जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे। यात्रा धार से जेतपुरा, गुणावद, घाटाबिल्लोद इंडोरामा होते हुए देपालपुर विधानसभा में प्रवेश किया यहां पार्टी पदाधिकारियों ने यात्रा की अगवानी की।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.