वाहन खरीदी को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला!

महाराष्ट्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए सब्सिडी योजना को बढ़ा दिया है। 2021 इलेक्ट्रिक कार पॉलिसी के मुताबिक 31 दिसंबर 2021 तक सब्सिडी दी जानी थी।

86

नए साल में ठाकरे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार 1 जनवरी, 2022 से महाराष्ट्र में केवल इलेक्ट्रिक वाहन ही खरीदेगी। इसके अलावा जो वाहन किराए पर लिए जाएंगे, वो भी इलेक्ट्रिक होंगे। राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने इस बारे में ट्वीट किया है। आदित्य ठाकरे ने यह भी उल्लेख किया है कि यह निर्णय स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण हेतु और नागरिकों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लिया गया है।

आदित्य ठाकरे ने कहा, “महाराष्ट्र सरकार ने पर्यावरण प्रतिबद्धता और इसे लेकर नागरिकों को बढ़ावा देने के लिए 1 अप्रैल के बजाय 1 जनवरी, 2022 से केवल इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने या किराए पर लेने के निर्णय को लागू करने का निर्णय लिया है।”

आदित्य ठाकरे ने कहा है, “पर्यावरण मंत्रालय वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपट रहा है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने पर्यावरण मंत्रालय की वैश्विक जलवायु परिवर्तन नीति का समर्थन किया। मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।”

महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर बड़ी सब्सिडी
इस बीच, महाराष्ट्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के लिए सब्सिडी योजना को बढ़ा दिया है। 2021 इलेक्ट्रिक कार पॉलिसी के मुताबिक 31 दिसंबर 2021 तक सब्सिडी दी जानी थी। लेकिन अब इसे 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दिया गया है। अब राज्य सरकार इलेक्ट्रिक कारों की खरीद पर 1 लाख रुपए तक की सब्सिडी देगी।

खरीदारों की बड़ी प्रतीक्षा सूची
इलेक्ट्रिक कार खरीद पर सब्सिडी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेमीकंडक्टर चिप्स की आपूर्ति में कमी के कारण कार उत्पादन में तेज गिरावट आई है। इसलिए नई कार बुक करने वालों को लंबी वेटिंग लिस्ट का झंझट झेलना पड़ता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.