तमिलनाडुः एमके स्टालिन ने ली सीएम पद की शपथ! इन महत्वपूर्ण विभागों को रखा अपने पास

एमके स्टालीन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 5 मई को उन्होंने अपनी सरकार के 34 मंत्रियों की सूची जारी कर दी हौ।

93

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में डीएमके और कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिली है। इसके बाद डीएमके नेता एमके स्टालीन प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 5 मई को ही इन्होंने अपने 34 मंत्रियों की सूची जारी कर दी थी। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने 4 मई को स्टालिन को सरकार बनाने का न्योता दिया था। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन परिसर में ही सुबह 9 बजे संपन्न हुआ।

एमके स्टालीन मुख्यमंत्री का पद संभालने के साथ ही कुछ महत्वपूर्ण मंत्रालय अपने पास रखा है। इनमें पब्लिक, जनरल एडमिनिस्ट्रिशन, इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, इंडियन पुलिस सर्विसेज और गृह विभाग शामिल हैं।

33 विधायकों ने भी शपथ
इनके आलावा ईरामुरुगन को जल संसाधन मंत्री, केएन नेहरु को नगरपालिक प्रशासन मंत्री, के पोनमुडी को उच्च शिक्षा मंत्री, ईवी वेलु को लोक निर्माण विभाग, एमआरके पनीरसेल्वम को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। एमए सुब्रमण्यम को स्वास्थ्य मेडिकल एजुकेशन और परिवार कल्याण मंत्रालय दिया गया है। जारी सूची के मुताबिक एसआर राजकनप्पन को परिवहन मंत्री, के रामचंद्रन को वन मंत्री, आर सक्करपाणि को खाद्य मंत्री, एस रैगुपैथी को कानून मंत्री बनाया गया है। एमके स्टालिन द्वारा जारी सूची में कैबिनेट के 34 मंत्रियों और उनके विभागों के नाम शामिल हैं। स्टालीन के आलावा तमिलनाडु के इन 33 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

ये भी पढ़ेंः इस दिन से भारत में बरसेंगे बदरा! पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने बताया अनुमान

पहली बार बनें मुख्यमंत्री
डीएमके की पिछली सरकार (2006-11) में स्टालिन उपमुख्यमंत्री बनाए गए थे। इस सरकार में उन्होंने पहली बार मुख्यमंत्री की कमान संभाली है। डीएमके ने इस बार 133 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही उसकी अन्य सहयोगी पार्टियों को मिलाकर देखें तो स्टालिन को कुल 159 विधायकों का समर्थन प्राप्त हैं। एआईडीएमके ने इस बार मात्र 66 सीटों पर जीत प्राप्त की है, जबकि उसकी सहयोगी पार्टी भाजपा और पीएमके ने क्रमशः चार-चार सीटों पर जीत प्राप्त की है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.