स्टालिन 17 अगस्त को करेंगे प्रधानमंत्री से मुलाकात, इन मुद्दों पर करेंगे बात

17 अगस्त को स्टालिन दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

105

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन चेन्नई से 17 अगस्त को दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। स्टालिन दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार स्टालिन सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उसके बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री स्टालिन मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के सामने राज्य से जुड़े कई मुद्दों को उठा सकते हैं। वे अतिरिक्त आर्थिक सहयोग की भी मांग कर सकते हैं। नई परियोजनाओं और एनईईटी विरोधी बिल की स्थिति सहित कई अन्य मामलों को उठा सकते हैं। स्टालिन के रात को ही चेन्नई लौटने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस का क्या होगा? गुजरात में चुनाव से पहले लगने जा रहा है ऐसा झटका

राष्ट्रीय राजधानी की यह पहली यात्रा
द्रौपदी मुर्मू और जगदीप धनखड़ के हाल ही में राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति चुने जाने के बाद स्टालिन की राष्ट्रीय राजधानी की यह पहली यात्रा है। राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के साथ निर्धारित बैठक शिष्टाचार मुलाकात है। स्टालिन ने 16 अगस्त को कहा था कि उनके दिल्ली दौरे का मकसद राज्य के लिए जरूरी परियोजनाएं हासिल करना है। स्टालिन ने जोर देकर कहा था कि डीएमके और भाजपा के बीच नहीं बल्कि केंद्र और राज्य सरकारों के बीच संबंध हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.