भारतीय कुश्ती संघ में बड़ी कार्रवाई, खेल मंत्रालय ने कर दी एक की छुट्टी

भारतीय कुश्ती संघ के पदाधिकारियों पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

115

कुश्ती खिलाड़ियों के दांव से भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव चित हो गए हैं। यह कार्रवाई खेल मंत्रालय ने की है। बर्खास्त किये गए सहायक सचिव विनोद तोमर ने अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में बयान दिया था।

देश के तीस कुश्ती खिलाड़ियों ने दिल्ली के जंत मंतर में धरना दिया था। खिलाड़ियों का आरोप था कि भारतीय कुश्ती संघ के कोच व अध्यक्ष उनके साथ ज्यादतियां कर रहे हैं। खिलाड़ियों का यौन शोषण भी होता रहा है। इसके बाद खेल मंत्रालय ने इस विषय का संज्ञान लिया और खिलाड़ियों के आरोपों की जांच के लिए समिति गठन का आदेश दिया।

ये भी पढ़ें – बीबीसी की भारत विरोधी कुटिल चाल, विरोध में उतरे पूर्व न्यायाधीश और अधिकारी

बोले और फँसे
खेल मंत्रालय द्वारा जांच बिठाए जाने के बीच भारतीय कुश्ती संघ (डब्लूएफआई) के सहायक सचिव विनोद तोमर ने अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में बयान दे दिया। उन्होंने, कहा था कि फेडेरेशन के अधिकतर लोग बृजभूषण शरण सिंह के साथ हैं और खिलाड़ियों के आरोप सही नहीं लगते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.