बृजभूषण सिंह का जाना तय, इस बात से मिले संकेत

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर पहलवान गंभीर आरोप लगा चुके हैं। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आश्वासन पर पहलवानों ने जंतर-मंतर पर अपना धरना खत्म किया था।

111

भारतीय कुश्ती महासंघ की 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली वार्षिक आम बैठक को रद कर दिया गया। यह बैठक अयोध्या में पूर्वाह्न 10 बजे शुरू होनी थी। खेल मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार एजीएम पर चार सप्ताह के लिए रोक लगा दी गई है। इसके बाद समझा जा रहा है कि संघ के अध्यक्ष पद से बृजभूषण शरण सिंह की छुट्टी तय है।

अस्थाई रूप से महासंघ के अध्यक्ष पद से हट चुके बृजभूषण शरण सिंह ने 21 जनवपी को कहा था कि वे अयोध्या में होने वाली बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा था कि बैठक में लगे आरोपों पर चर्चा की जाएगी।

अनुराग ठाकुर के आश्वासन के बाद धरना समाप्त
बता दें कि सिंह पर पहलवान गंभीर आरोप लगा चुके हैं। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आश्वासन पर पहलवानों ने जंतर-मंतर पर अपना धरना खत्म किया था। ठाकुर ने घोषणा की थी कि बृजभूषण शरण सिंह महासंघ से अलग हो जाएंगे और एक निरीक्षण समिति उनके खिलाफ आरोपों की जांच करेगी। ठाकुर ने कहा था कि एक महीने में जांच पूरी कर ली जाएगी।

इन पर गिरी गाज
उल्लेखनीय है कि इस विवाद पर पहलवानों पर टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय कुश्ती संघ के अतिरिक्त सचिव विनोद तोमर को निलंबित किया जा चुका है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.