कांग्रेसी शिवराज का नया व्याख्यान, गीता के उपदेश को बताया जिहाद – देखे वीडियो

90

कांग्रेस के साइड ट्रैक नेता शिवराज पाटील को श्रीमद्भगवद् गीता के उपदेशों में कुरान का जिहाद दिखने लगा है। वे एक कार्यक्रम में व्याख्यान दे रहे थे, जिसमें उन्होंने श्रीकृ्ष्ण द्वारा अर्जुन को दिये गए उपदेश का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि, कुरान में जिस जिहाद की बात कही गई है, वही बात श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता में कही है।

जिहाद अच्छी बात – सचिन सावंत, प्रवक्ता, कांग्रेस
शिवराज पाटील के विवादित बयान पर जब एक टीवी चैनल ने कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत की प्रतिक्रिया जानी तो उन्होंने खुलकर शिवराज पाटील का समर्थन किया। ‘जिहाद के बारे में आपका विचार बहुत गलत है। इसे सही करिये, जिस धर्म में अच्छी बातें हैं उसे लेना चाहिये। कुरान में बताया गया जिहाद धार्मिक बात है। यदि शिवराज पाटील ने उसे श्रीकृष्ण के उपदेश से जोड़ा तो गलत क्या है।’

ये भी पढ़ें – सुषमा अंधारे की एंट्री के बाद दिपाली सैयद शिंदे गुट में होंगी शामिल! जानिये, क्या है खबर

शिवराज की मनस्थिति खराब
भारतीय जनता पार्टी के विधायक अतुल भातखलकर ने शिवराज पाटील के बयान की तीखे शब्दों में भर्त्सना की है। ‘शिवराज पाटील की मनस्थिति खराब हो गई है। इसलिए वे ऐसी बात कर रहे हैं। ‘

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.