“जेएनयू में चलता है सेक्स स्कैंडल…!” मंत्री जी का सनसनीखेज बयान

यूपी के योगी सरकार के मंत्री ने दिल्ली के जेएनयू को लेकर सनसनीखेज बयान दिया है। उनके इस बयान पर भविष्य में विवाद बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

102

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को लेकर सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के जेएनयू में सेक्स स्कैंडल चलता है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जैसी हस्तियां भी वहां जाती हैं। रघुराज सिंह ने यह बयान अलीगढ़ में अमित शाह की रैली के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान दिया।

सिंह ने कहा, “जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की स्थापना नेहरू की नीति के अनुसार हुई थी। जेएनयू में सेक्स स्कैंडल चलाया जाता है। कम्युनिस्ट और देशद्रोही जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पले-बढ़े हैं। देशद्रोही वहां सेक्स स्कैंडल चलाते हैं, जिसमें राहुल गांधी और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े लोग भी जाते हैं। वहां देशद्रोही लोग जमा हो रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में हम इन देशद्रोही ताकतों को कुचल देंगे। ”

पहले भी देते रहे हैं विवादित बयान
यह पहली बार नहीं है, जब रघुराज सिंह ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने मदरसों को निशाना बनाते हुए विवादित बयान दिए थे- भगवान चाहेंगे तो हम देश के सभी मदरसों को बंद कर देंगे। मदरसे आतंकी ठिकाने हैं। रघुराज सिंह ने कहा था कि वहीं से ट्रेनिंग लेने के बाद बच्चों में आतंकी विचार फैलते हैं।

बयान पर विवाद बढ़ने पर रघुराज सिंह ने स्पष्टीकरण देते हुए पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के बयान का उदाहरण देते हुए कहा था,” कलाम साहब ने कहा था कि मुसलमान जन्मजात आतंकवादी नहीं होते।”

ये भी पढ़ेंः चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 15 स्थानों को अपने नक्शे में किया शामिल, भारत ने कही ये बात!

मथुरा को लेकर कही थी ये बात
इससे पहले रघुराज सिंह ने मथुरा-काशी को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के बयान का समर्थन करते हुए कहा था, “भगवान कृष्ण हिंदुओं के भगवान हैं, मथुरा हिंदुत्व के एजेंडे में है। केशव प्रसाद मौर्या ने ठीक ही कहा है कि अयोध्या के बाद काशी मथुरा की बारी है। यह हमारे एजेंडे में है,इसमें गलत क्या है। ”

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.