केजरीवाल सरकार की जेल में सत्येंद्र की ऐसी कैसी खातिरदारी? ट्वीटर यूजर्स का भी आया ऐसा उत्तर

दिल्ली के नेता जेल की हवा खा रहे हैं। इनमें पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी हैं।

145
सत्येंद्र जैन

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार वे स्नान गृह में गिर गए थे। गिरने से सत्येंद्र जैन को चोट आई हैं, जिसे देखते हुए जेल प्रशासन ने उन्हें दीनदयाल उपाध्यय अस्पताल में भर्ती कराया था, वहां से एलएनजेपी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट किया है जिसमें एक तानाशाह (केंद्र सरकार) पर आरोप लगाया है, जिस पर ट्रोलर्स ने भी मुख्यमंत्री को उत्तर दिया है।

सत्येंद्र जैन को 30 मई 2022 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। उन्हें मनी लॉड्रिंग समेत विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। सत्येंद्र जैन के जेल के कई वीडियो भी पहले आए थे, जिसमें ने मालिश करवाते हुए, बाहर का भोजन करते हुए आराम का जीवन जीते हुए दिखे थे। लेकिन, अब अचानक उनके दो बार फिसलकर गिरने की घटनाओं से लोग आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है।

जिसमें मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लिखा है…

जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है।

उस तानाशाह की एक ही सोच है – सबको ख़त्म कर देने की, वो सिर्फ़ “मैं” में ही जीता है। वो सिर्फ़ खुद को ही देखना चाहता है।

भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे।

ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।

ट्रोल हो गए केजरीवाल
इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर केजरीवाल को लोगों ने उत्तर देना और प्रश्न करना शुरू किया। जिसमें एक ट्वीटर यूजर ने लिखा है, दिल्ली की जेल तो दिल्ली सरकार के अधीन आती है। तब इसके लिए केंद्र सरकार कैसे जिम्मेदार है।

आप के मंत्री ने कहा था जेल तो दिल्ली सरकार की
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने तत्कालीन शिक्षा और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में जब आंदोलन कर रहे थे, उस समय उन्होंने कहा था कि, जेल से डरों मत, जेल तो दिल्ली सरकार की है। वहां जो नेता हैं वो बड़े मजे में हैं।
बता दें कि, दिल्ली की तिहाड़ जेल दिल्ली सरकार के अधीन आती है। इसी जेल में आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन बंद थे।

ये भी पढ़ें – नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी ये पार्टियां, भाजपा को मिला समर्थन

क्या न्यायपालिका को तानाशाह कह रहे हो?
एक ट्वीटर यूजर ने प्रश्न किया है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कि, सत्येंद्र जैन को न्यायालय ने जेल में भेजा है। यदि, आरोपी नहीं लगता तो न्यायालय छोड़ सकता था, लेकिन नहीं छोड़ा। क्या आप न्यायालय को तानाशाह कह रहे हैं?

जैन की सेवा
एक ट्वीटर यूजर ने तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन की खातिरदारी का वीडियो साझा किया है। इसमें सत्येंद्र जैन मालिश करा रहे हैं। जो व्यक्ति मालिश कर रहे हैं, वे जेल के बंदी बताए जाते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.