Congress Politics: संजय निरुपम ने बताई अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने की वजह, ट्वीट कर बताया ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से है कनेक्शन

अशोक चव्हाण के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या संजय निरुपम भी पार्टी को अलविदा कह सकते हैं।

186

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) और बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने विधानसभा सदस्यता के साथ-साथ कांग्रेस (Congress) की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। वह आज उपमुख्यमंत्री फडणवीस (Deputy Chief Minister Fadnavis) की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे। (Congress Politics)

इस बीच, राज्य की राजनीति में अटकलें हैं कि संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) भी जल्द ही कांग्रेस से इस्तीफा (Resignation) दे सकते हैं। हालांकि, फिलहाल संजय निरुपम ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “यह खबर पूरी तरह से झूठी और निराधार है। अफवाहों पर आधारित यह खबर निंदनीय है।”

यह भी पढ़ें – UP STF Halal Council: अवैध हलाल सर्टिफिकेट देने के मामले में मुंबई से 4 लोग गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने की कार्रवाई 

अशोक चव्हाण ने कांग्रेस क्यों छोड़ी?
अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद संजय निरुपम ने एक्स पर एक लंबी पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा, अशोक चव्हाण यकीनन पार्टी के लिए असेट थे और कोई उन्हें लायबिल्टि कह रहा है, कोई ईडी को जिम्मेदार ठहरा रहा है। यह सब जल्दबाजी में दिया हुआ रिएक्शन है। वे बुनियादी तौर पर महाराष्ट्र के एक नेता की कार्यशैली से बहुत परेशान थे।

उन्होंने ने कहा कि इसकी जानकारी उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को दी थी, अगर उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता तो, यह नौबत नहीं आती। संजय निरुपम ने कहा कि अशोक चव्हाण साधन-संपन्न हैं, कुशल संगठक हैं और जमीनी पकड़ रखते हैं। वे एक सीरीयस नेता हैं। भारत जोड़ो यात्रा जब पिछले साल नांदेड़ में पांच दिनों के लिए थी, तब समस्त नेतृत्व ने उनकी क्षमता का साक्षात दर्शन किया था। उनका कांग्रेस छोड़ना हमारे लिए बड़ा नुकसान है। इसकी भरपाई कोई नहीं कर पाएगा। उन्हें संभालने की जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ हमारी थी।

बिना नाम लिए नाना पटोले पर हमला
संजय निरुपम ने बिना नाम लिए नाना पटोले पर हमला बोला है। बात दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष नाना पटोले हैं। अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री नितिन राउत ने सीधे तौर पर नाना पटोले को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अशोक चव्हाण जैसे बड़े व्यक्ति का कांग्रेस छोड़ना दुखद घटना है।

भाजपा में शामिल होंगे चव्हाण
गौरतलब है कि सोमवार (12 फरवरी) को मीडिया से बात करते हुए अशोक चव्हाण ने कहा था कि वह अगले दो दिनों में फैसले की घोषणा करेंगे। हालांकि, यह बात सामने आई है कि वह आज भाजपा में शामिल होंगे। अशोक चव्हाण आज दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे। आज ये पार्टी प्रवेश भाजपा के प्रदेश कार्यालय में होगा। उसके बाद 12 बजे चन्द्रशेखर बावनकुले और देवेंद्र फडणवीस की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.