“इसलिए महाराष्ट्र को देश का ग्रोथ इंजन कहा जाता है!” गणतंत्र दिवस पर बोले राज्यपाल कोश्यारी

राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दादर स्थित शिवाजी पार्क पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

107

राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महाराष्ट्र का अमूल्य योगदान रहा है। राज्य का स्वास्थ्य, पर्यावरण, उद्योग, कृषि, पर्यटन व मूलभूत सुविधाओं का सृजन करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राज्यपाल ने कहा कि हम सभी को साथ मिलकर महाराष्ट्र को और बलशाली बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दादर स्थित शिवाजी पार्क पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इसलिए महाराष्ट्र को देश का ग्रोथ इंजन कहा जाता है
राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण कार्य में महाराष्ट्र का बहुत अधिक योगदान होने की वजह से ही इस राज्य को देश का ग्रोथ इंजन कहा जाता है। स्काटलैंड में हाल ही में महाराष्ट्र को इंस्पायरिंग रिजनल लीडरशिप का पुरस्कार मिला है। पर्यावरण की दृष्टि से उपयोगी इलेक्ट्रिक वाहन शुरू कर दिए गए हैं और इसके लिए चार्जिंग स्टेशन खोले जाने के लिए सरकार अनुदान भी दे रही है।

कोरोना महामारी के बावजूद आर्थिक स्थिति मजबूत
राज्यपाल ने कहा कि कोरोना से महाराष्ट्र दो साल से मुकाबला कर रहा है, लेकिन राज्य की आर्थिक स्थिति को थमने नहीं दिया गया है। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी अपने संबोधन में दी।

ये रहे उपस्थित
मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, रश्मि ठाकरे, महापौर किशोरी पेडणेकर, विधानपरिषद की उपसभापति नीलम गोर्हे, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात, गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल आदि उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.