Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के 14 उम्मीदवारों की सूची घोषित

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 11 फरवरी (रविवार) को आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।

186

Rajya Sabha Elections: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) ने 11 फरवरी (रविवार) को आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee) ने उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) व अमरपाल मौर्य (Amarpal Maurya) समेत सात नामों पर राज्यसभा के चुनाव के लिए स्वीकृति प्रदान की है।भाजपा मुख्यालय की द्वारा जारी सूची में भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, आर.पी.एन. सिंह,चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत बिंद और नवीन जैन का नाम शामिल है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह की ओर से सूची जारी की गयी है। विदित हो कि उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव होना है। संख्याबल के हिसाब से 10 में से 07 सीटें भाजपा को मिलना तय है। वहीं तीन सीटें सपा के खाते में जा सकती हैं। भाजपा ने बिहार में धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह, छत्तीसगढ़ में राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह, कर्नाटक में नारायण कृष्णसा भंडगे, और पश्चिम बंगाल में समिक भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया है।

उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार बनें महेंद्र भट्ट को
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार बनाया है। दरअसल राज्य सभा सांसद के तौर पर अनिल बलूनी का कार्यकाल 02 अप्रैल 2024 को खत्म हो रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश की राजनीति के अलावा कई आंदोलनों में सक्रिय रहे तथा राम जन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान वे 15 दिन पौड़ी के कांसखेत में जेल में रहे। वहीं, उत्तराखंड राज्य आंदोलन में पांच दिन पौड़ी जेल में रहे। ऐसे में पार्टी ने उनपर भरोसा जताते हुए राज्य सभा भेजने का ऐलान किया है।

Jammu and Kashmir Politics: फारूक अब्दुल्ला को बड़ा झटका, नेशनल कॉन्फ्रेंस के इन नेताओं ने थमा बीजेपी का दमन

15 राज्यों में 56 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव
पिछले महीने, चुनाव आयोग (ईसीआई) ने 15 राज्यों में 56 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया था। इन सीटों के लिए 27 फरवरी को होने वाले मतदान का लक्ष्य अप्रैल 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों द्वारा बनाई गई रिक्तियों को भरना है। आयोग के प्रेस नोट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 2 अप्रैल, 2024 को सबसे अधिक 10 सदस्य सेवानिवृत्त होंगे। इसी तरह, महाराष्ट्र और बिहार में एक ही तारीख को छह सदस्य सेवानिवृत्त होंगे। पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में प्रत्येक के पांच सदस्य 2 अप्रैल, 2024 को सेवानिवृत्त होंगे। कर्नाटक और गुजरात में प्रत्येक उसी तिथि पर चार सदस्यों की सेवानिवृत्ति होगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.