Rajasthan: भजनलाल शर्मा 15 दिसम्बर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम सहित इन नेताओं को दिया गया न्योता

15 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह के बाद भजनलाल शर्मा सिविल लाइन्स स्थित सीएम आवास में शिफ्ट होंगे। इससे पहले 13 दिसंबर की सुबह भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में सांगा बाबा मंदिर के दर्शन किए।

1323

राजस्थान(Rajasthan) के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा(Chief Minister Nominee Bhajanlal Sharma) 15 दिसंबर को जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल(Historic Albert Hall) में सुबह सवा ग्यारह बजे शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को आमंत्रण(Invitation to Prime Minister Narendra Modi, Home Minister Amit Shah and Bharatiya Janata Party President JP Nadda) भेजा जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम के लिए भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा जा रहा है।

मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री भी लेंगे शपथ
प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने 13 दिसंबर को बताया कि मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी शपथ लेंगे। 15 दिसंबर को ही भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भी है। शपथ से पहले भजनलाल गिरिराज महाराज के दर्शन करने के लिए भरतपुर भी जाएंगे।

West Bengal: पूर्व तृणमूल विधायक सोहराब अली के घर छापेमारी, जानिये क्या है प्रकरण

नेताओं की जिम्मेदारियां तय
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक के बाद इस समारोह को लेकर अलग-अलग नेताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। अल्बर्ट हॉल के बाहर होने वाले समारोह में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। साथ ही अब नई सरकार के स्वरूप पर चर्चाएं चल रही हैं। विधायकों ने मंत्री बनने के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं। हालांकि, मंत्रिमंडल का शुरुआती स्वरूप कैसा होगा, इसको लेकर अलग-अलग कयास हैं।

भजनलाल शर्मा और उनके परिवार को सरकारी गेस्ट हाउस में किया शिफ्ट
प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। सुरक्षा कारणों के चलते भजनलाल शर्मा और उनके परिवार को उनके फ्लैट से चंबल पावर हाउस के सरकारी गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया गया है, जहां कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गए हैं। सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट होने तक भजनलाल शर्मा और उनका परिवार इसी गेस्ट हाउस में रहेंगे।

15 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह के बाद भजनलाल शर्मा सिविल लाइन्स स्थित सीएम आवास में शिफ्ट होंगे। इससे पहले 13 दिसंबर की सुबह भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में सांगा बाबा मंदिर के दर्शन किए। यहां से वह प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उनका फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.