अयोध्या दौरे पर बढ़ रहा है राज ठाकरे को सपोर्ट, अब इस भाजपा सांसद ने भी किया समर्थन

उत्तर पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राज ठाकर के अयोध्या दौरे का समर्थन किया है।

73

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का विरोध कर रहे भारतीय जनता पार्टी सांसद बृजभूषण सिंह अकेले पड़ते नजर आ रहे हैं। जैसे-जैसे ठाकरे के दौरे की तिथि 5 जून नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे उनका समर्थन बढ़ता जा रहा है। यहां तक कि भाजपा नेता भी उनके समर्थन में आगे आ रहे हैं।

राज ठाकरे के समर्थन में एक और भाजपा नेता सामने आए हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का समर्थन किया है। उन्होंने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि भगवान श्री राम सबके हैं और सभी को अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करने का अधिकार है।

ये भी पढ़ें – इंटरनेशनल टोमेटो कॉन्क्लेव को सीएम चौहान ने किया संबोधित, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए दिया यह मंत्र

मनोज तिवारी के लाखों समर्थक
मनोज तिवारी ने बृजभूषण शरण सिंह के बारे में बोलते हुए कहा कि वे हमारे साथी हैं। हमारी कोशिश उनको समझाने की होगी। सांसद तिवारी के इस बयान के बाद बृजभूषण सिंह अलग-थलग पड़ते नजर आ रहे हैं। मनोज तिवारी भोजपुरी जगत की बड़ी हस्ती हैं और बड़े अभिनेता तथा गायक होने के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार में उनके समर्थक लाखों में हैं।

“परिस्थितियों में सुधार के लिए कदम उठाएं”
तिवारी ने कहा कि यदि कोई भगवान राम के दर्शन करने आता है तो उसे रोकना सही नहीं है। यदि किसी ने पहले कोई गल्ती की है तो उसे चाहिए कि वह खुले मन से निर्माण हुई परिस्थितियों में सुधार के लिए कदम उठाए।

“उत्तर प्रदेश सबका है”
तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सबका है और वहां सबका स्वागत है। यदि ऐसी कोई बात अतीत में हुई है, जिस पर उन्हें भी पछतावा है तो उन्हें बड़प्पन दिखाना चाहिए और उस पर अपनी बात कह देनी चाहिए। राजनीति में इस तरह की गल्ती कोई अनहोनी नहीं है। उसे स्वीकारने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। तिवारी ने कहा के वे खुद भी इस बारे में बृजभूषण सिंह से बात करेंगे।

मुंबई के भाजपा सांसद ने भी किया समर्थन
उत्तर मुंबई से भाजपा के सांसद गोपाल शेट्टी ने भी राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का समर्थ किया है। उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि कोई भी अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए जा सकता है। वहां जाने से कोई किसी को रोक नहीं सकता है। यदि कोई राजनैतिक मतभेद है तो उसे अन्य तरह से सुलझाया जा सकता है।

इनका भी समर्थन
इनके साथ ही यूपी के कई बड़े नेता राज ठाकरे का समर्थन कर चुके हैं। भाजपा सांसद लल्लू सिंह, पूर्व सांसद विनय कटियार ने भी राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का समर्थन किया है। इसके साथ ही मुंबई भाजपा के नेता भी राज के समर्थन में खड़े दिख रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.