पंजाब: भाजपा के हुए कैप्टन, पंजाब लोक कांग्रेस का भी विलय

100

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसी के साथ पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का भी भाजपा में विलय हो गया। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और किरेन रिजिजू ने कैप्टन को सदस्यता दिलाई।

कैप्टन अमरिंदर सिंह को सदस्यता दिलाने के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा में आने के मायने हैं कि, वे पंजाब में शांति और सुरक्षा के पक्षधर हैं। उनके आने से भारतीय जनता पार्टी का ताकत बढ़ेगी और पंजाब में विकास के लिए ऐतिहासिक कदम होगा। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें हमेशा गर्व से कहा जाता रहा है कि सबसे पहले राष्ट्र और दूसरे नंबर पर पार्टी। इस सिद्धांत को कैप्टन अमरिंदर सिंह जी ने हमेशा अपने जीवन में अपनाया। इसी का परिणाम है कि आज हम सब लोग साथ-साथ हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.