पंजाब में कांग्रेस का अगला ‘कैप्टन’ कौन?

128

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। इसके साथ ही राज्य में कांग्रेस का अगला कैप्टन (मुख्यमंत्री) कौन होगा इसको लेकर चर्चा है। हालांकि, इसके लिए सर्वविदित नाम नवजोत सिंह सिद्धू का ही सामने आ रहा है।

नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा बुलाई गई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक के पहले दिल्ली से कांग्रेस हाईकमान के दूत अजय माकन पहुंच गए थे। राज्य में लंबे समय से कैप्टन और सिद्धू के बीच सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा था।

अपने लोगों से बात करके लूंगा अगला निर्णय
राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंपने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि, पिछले कुछ महीनों में तीसरी बार आपने संसदीय दल की बैठक बुलाई, ऐसा लगा कांग्रेस हाईकमान को मुझ पर भरोसा नहीं है। ये मेरे लिए अवमान से कम नहीं था। इसलिए शनिवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात करके यह निर्णय लिया हूं कि, त्यागपत्र दूंगा। उन्हें जिसे मुख्यमंत्री बनाना हो बना दें। मैं साढ़े नौ वर्ष मुख्यमंत्री रहा हूं। अभी मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। मुझे राजनीति में 52 साल हो गए हैं। मैं अपने साथियों से बात करके आगे का निर्णय लूंगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.