Lok Sabha Election: प्रधानमंत्री मोदी आज हिमाचल में दो चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित, सुरक्षा के पुख्ता होंगे इंतजाम

भाजपा नेताओं को भरोसा है कि पीएम मोदी की रैली से शिमला और मंडी लोकसभा सीटों में खासा प्रभाव पड़ेगा। पीएम मोदी के जरिए भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश में क्लीन स्वीप करने पर जोर लगा रही है।

335

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शुक्रवार (24 मई) को हिमाचल (Himachal) का दौरा कर दो चुनावी रैलियों (Election Rallies) को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वान्ह 11 बजे शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत नाहन के चौगान में विजय संकल्प रैली (Vijay Sankalp Rally) को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे उनकी मंडी संसदीय क्षेत्र (Mandi Parliamentary Constituency) के तहत पड्डल ग्राउंड मंडी में विजय संकल्प रैली होगी। इन रैलियों के जरिये पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा (BJP) के पक्ष में हवा बनाने की कोशिश करेंगे।

पहली जून को हिमाचल की चार लोकसभा सीट पर होने वाले मतदान से पहले प्रधानमंत्री की यह प्रदेश में पहली चुनावी रैली है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिन्दल ने बताया कि नाहन और मंडी में होने वाली इस चुनावी रैली के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री के हिमाचल से लगाव को देखते हुए उन्हें सुनने के लिए लोगों का उत्साह देखते बन रहा है और दोनों रैलियों में अपार जनसमूह उमड़ेगा।

यह भी पढ़ें- Indian Air Force: वायुसेना की बड़ी कामयाबी, नाइट विजन गॉगल्स की मदद से रात के अंधेरे में लैंडिंग

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
भाजपा नेताओं को भरोसा है कि पीएम मोदी की रैली से शिमला और मंडी लोकसभा सीटों में खासा प्रभाव पड़ेगा। पीएम मोदी के जरिए भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश में क्लीन स्वीप करने पर जोर लगा रही है। 2014 और 2019 के आम चुनाव में भाजपा ने सभी चारों सीटों पर परचम लहराया था। हालांकि मंडी सीट पर 2021 में हुए लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह ने जीत दर्ज कर सभी को हैरान कर दिया था। इस सीट पर भाजपा ने फिल्म अदाकारा कंगना रनौत को उतारा है, वहीं कांग्रेस ने यहां की निवर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश
वहीं, शिमला में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने के बाद लगातार चौथी जीत के आस में है। पीएम मोदी की इस रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है और कांग्रेसी भी नजर गड़ाए बैठे हैं। कांग्रेस की नजर है कि आखिर मोदी नाहन और मंडी में कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधेंगे या फिर संकेतों में राजनीतिक हमला करेंगे।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.