राष्ट्रपति चुनावः पहले चरण की मतगणना में द्रौपदी मुर्मू को मिले 540 वोट

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है।

100

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतों की गणना जारी है। पहले चरण की मतगणना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 3,78,000 के महत्व के मत मिले हैं। वहीं, यशवंत सिन्हा को 1,45,600 के महत्व के मत प्राप्त हुए हैं।

राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने गुरुवार को बताया कि द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के महत्व के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के महत्व के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। कुल 15 वोट अवैध थे। ये संसद भवन में हुए मतदान के आंकड़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगली घोषणा की प्रतीक्षा है।

उल्लेखनीय है कि देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। मतगणना के परिणाम शाम तक आने की संभावना है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.