अफगानिस्तान में महिलाएं इसलिए अपने बच्चों को कांटेदार तारों पर फेंक रही हैं!

काबुल हवाई अड्डे पर देश छोड़ने का प्रयास कर रहे हजारों अफगानों से अमेरिकी और ब्रिटेन के सैनिकों को अलग करने के लिए रेंज वायर लगाई गई है।

119

अफगानिस्तान में तालिबान राज कायम हो गया है। देश के लोग दहशत में जी रहे हैं। हजारों की संख्या में लोग देश छोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। यहां तक कि लोग प्लेन के टायरों से लटककर देश छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

काबुल हवाई अड्डे पर अमेरिकी, ब्रिटेन सैनिको और अफगान नागरिकों को अफगान के नागरिकों से अलग करने के लिए कांटेदार तार लगा दिए गए हैं। देश छोड़ने के लिए परेशान महिलाएं अपने बच्चों को उन कांटेदार तारों के उस पर फेंकती नजर आईं। इस क्रम में कुछ बच्चे तारों में ही फंस गए।

अमेरिकी सैनिकों से मदद की गुहार
काबुल हवाई अड्डे पर देश छोड़ने का प्रयास कर रहे हजारों अफगानों से अमेरिकी और ब्रिटेन के सैनिकों को अलग करने के लिए रेंज वायर लगाई गई है। तार और फाटकों के पीछे से अफगान पुरुष और महिलाएं जवानों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। महिलाएं तारों के पीछे से अपने बच्चों को दूसरी ओर फेंकती देखी गईं।

ये भी पढ़ेंः अफगानिस्तान में शरिया कानून से चलेगा शासन! ऐसे तय किए जाएंगे महिलाओं के अधिकार

ब्रिटेन सेना के अधिकारी ने दी जानकारी
ब्रिटेन सेना के एक अधिकारी ने बताया कि उनके सैनिक रात में महिलाओं को अपने बच्चों को कांटेदार तारों पर फेंकते हुए देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिलाएं सैनिकों को अपने बच्चों को दूसरी तरफ पकड़ने के लिए गिड़गिड़ा रही थीं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.