नवीन पटनायक मंत्रिमंडल में 13 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री शामिल, इन्हें मिला मौका

लोकसेवा भवन के कॉन्वेंशन हाल में राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने इन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाली पांच महिला मंत्रियों में तीन को कैबिनेट मंत्री और दो को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

95

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की नई मंत्रिपरिषद के 21 सदस्यों ने 5 जून को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इनमें 13 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। 21 सदस्यीय मंत्रिपरिषद में 5 महिलाएं भी शामिल हैं।

लोकसेवा भवन के कॉन्वेंशन हाल में राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने इन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाली पांच महिला मंत्रियों में तीन को कैबिनेट मंत्री और दो को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वालों में जगन्नाथ सारका, निरंजन पुजारी, रणेन्द्र प्रताप स्वाईं, प्रमिला मलिक, उषा देवी, टुकुनी साहू, प्रफुल्ल मलिक, प्रताप केशरी देव, अतनु सव्यसाची नायक, प्रदीप अमात, नव किशोर दास, अशोक चंद्र पंडा और राजेन्द्र ढोलकिया शामिल हैं।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में समीर रंजन दाश, अश्विनी पात्र, प्रीति रंजन घडेई, श्रीकांत साहु, तुषार कांति बेहेरा, रोहित पुजारी, रीता साहू और बासंती हेम्ब्रम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

उल्लेखनीय है कि 4 जून को विधानसभा अध्यक्ष सहित नवीन पटनायक सरकार के सभी 20 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.