Chhattisgarh: सीएम योगी ने बोला कांग्रेस सरकार पर हमला, इन भाजपा उम्मीदवारों के लिए मांगा वोट

योगी ने कहा कि कांग्रेसियों के दिमाग में गोबर भरा है, इसलिए कांग्रेस की सरकार गोबर घोटाला की है।

1254

भाजपा के स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के कुंडा और कवर्धा शहर के सरदार पटेल मैदान में आयोजित विजय संकल्प रैली में शामिल हुए। उन्होंने पंडरिया से भाजपा उम्मीदवार भावना बोहरा और कवर्धा के भाजपा के विजय शर्मा के पक्ष में वोट मांगा। योगी ने कवर्धा को धर्म नगरी बताया और कहा कि कांग्रेस सरकार हमारे भगवा झंडे को रौंदने का काम कर करती है। योगी ने बीरनपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भुनेश्वर साहू की असामाजिक तत्वों ने हत्या कर दी। कांग्रेस सरकार में विकास नहीं हुआ है, सिर्फ हिंसा को बढ़ावा दिया गया है। भ्रष्टाचारियों के प्रति कांग्रेस सरकार नरम है। राम भक्तों पर भूपेश सरकार ने लाठी चलाई है।

योगी ने कहा कि कांग्रेसियों के दिमाग में गोबर भरा है, इसलिए कांग्रेस की सरकार गोबर घोटाला की है। प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस सरकार बाधक है। कांग्रेस देश के अंदर समस्या का नाम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प राम की तरह है, जो विकास में किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। छत्तीसगढ़ को हमने बनाया हम ही सवारेंगे।

भाजपा ने ईश्वर साहू को साजा विधानसभा से बनाया उम्मीदवार
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को साजा विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने गरीब परिवारों का 55 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाया। छत्तीसगढ़ सरकार 16 लाख प्रधानमंत्री आवास रोक कर रख दिया है।

छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश का रिश्ता गहरा
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश का रिश्ता गहरा है, छत्तीसगढ़ राम की ननिहाल है। अयोध्या में प्रभु रामलला तीन सौ साल बाद अपने स्थान में विराजमान हो रहे हैं। यूपी में लव जिहाद को बंद करा दिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही यहां भी लव जिहाद बंद करा दिया जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी ने नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी। भारतीय जनता पार्टी की डॉक्टर रमन सिंह की सरकार ने विकास की गति को ऊंचाइयों तक पहुंचाकर विकास का घर बनाया। छत्तीसगढ़ को विकसित किया है।

यूपी सरकार ने गरीब परिवारों के लिए 55 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाया
यूपी के सीएम ने कहा कि यूपी सरकार ने गरीब परिवारों का 55 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाया। छत्तीसगढ़ सरकार 16 लाख प्रधानमंत्री आवास रोक कर रख दिया है। कल अमित शाह ने संकल्प प्रत्र जारी किया, जिसमें 18 लाख प्रधानमंत्री आवास देने की घोषणा की है। भाजपा की सरकार जो बोलती है वो करती है।देश के अंदर आतंकवाद, नक्सलवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार कांग्रेस ने दिया है। भाजपा जमीन से उठाकर आई है।कवर्धा से विजय शर्मा को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है, मैं सिर्फ अपील करने आया हूं।

बघेल सरकार पर हमला
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नल जल मिशन योजना से कांग्रेस सरकार किसी के घर जल नहीं पहुंचा पाई। सिर्फ घोटाला किया है। बिहार में लालू यादव ने चारा घोटाला किया है। यहां की सरकार ने 1300 सौ करोड़ का गोबर घोटाला कर दिया। अब नई सहिबो बदल के रहिबो का नारा लगाते हुए योगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज परिवर्तन की लहर दिख रही है। कवर्धा विधानसभा में सबसे ज्यादा वोट से जिताएं। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाएं। छत्तीसगढ़ में सरकार भाजपा बनाइये, अयोध्या धाम का दर्शन कराएंगे।

कांग्रेस को, भ्रष्टाचार को दफन करने का अवसरः योगी
योगी आदित्यनाथ ने भानुप्रतापपुर में चुनावी सभा लेकर भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगा। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। योगी ने कहा कि कांग्रेस को, भ्रष्टाचार को दफन करने का अवसर आया है, भाजपा ने छत्तीसगढ़ बनाया, भाजपा ही संवारेगी। सीएम योगी ने कहा कि खदान में भ्रष्टाचार के बाद विभिन्न योजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है। कांग्रेस के पार्टनर ने बिहार में चारा घोटाला किया, छत्तीसगढ़ सरकार ने गोबर घोटाला कर दिया। कांग्रेस लव जिहाद के लिए वर्ग विशेष को उपद्रव करने का संरक्षण देती है। धर्मांतरण की गतिविधियों को प्रश्रय दे रही है, यहां के नागरिकों को विकास से दूर कर रही है।

केंद्र सरकार का पैसा चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट
योगी ने कहा कि हम घर तक नल से पेय जल पहुंचाएंगे, छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा, माइनिंग का पैसा छत्तीसगढ़ में लगना चाहिए था वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया, कांग्रेस विकास नहीं सत्ता को अपनी बपौती समझती है। छत्तीसगढ़ को विकास का गढ़ बनना चाहिए, उन्होंने कहा, कांग्रेस समस्या का नाम है, कांग्रेस नक्सलवाद आतंकवाद की जन्मभूमि है, अउ नई सहिबो, बदल के रहिबो के साथ योगी ने अपने उद्बोधन का समापन किया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.