Modi government: अश्विनी वैष्णव ने किया देश में बड़े सकारात्मक बदलाव का दावा, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 नवंबर को मेरठ के जिमखाना मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे।

1324

केंद्रीय रेल, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister of Railways, Communications and Information Technology Ashwini Vaishnav) ने कहा कि आज देश में एक्सप्रेस-वे, वंदे भारत ट्रेन, रैपिड रेल, 5जी की सुविधा, मोबाइल फोन बनाने की फैक्ट्रियां खुल रही हैं। यह सब प्रधानमंत्री(Prime Minister) नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। पिछले साढ़े नौ वर्ष में नई सोच और ऊर्जा से देश बदला है।

साढ़े नौ साल में ऊर्जा और नई सोच आई नजर
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 नवंबर को मेरठ के जिमखाना मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो चीजें पहले दुनिया के विकसित देशों में दिखाई देती थी, वे अब भारत में भी दिखाई दे रही है। पहले ये सब भारत में सोची नहीं जाती थी, लेकिन यह सब उस सोच के साथ संभव हुआ है, जिसने सोचा कि भारत को विकसित बनाना है। आजादी के बाद के 70 साल की यात्रा में देश ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। कई प्रकार की चुनौतियों को संभाला है। पिछले साढ़े नौ साल में जो ऊर्जा और नई सोच नजर आई है, उसी ने यह मंजिल दिखाई है। वह चाहे तकनीक हो, गरीबों की सेवा हो, किसानों के लिए नई सुविधा हो या फिर युवाओं के लिए नए अवसर हों, सबमें एक नई सोच आई है। इसके पीछे जो अनुभव रहा है, वह सबके साथ साझा करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकल रही है।

Khalistani terrorist पन्नू की हत्या के षड्यंत्र में भारतीय का नाम आने पर विदेश मंत्रालय ने कही ये बात

सबका साथ, सबका विकास की नई सोच
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री(Prime Minister) नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास की नई सोच के साथ कार्य किया है। इसका पूरे देश में धरातल पर असर दिखाई दे रहा है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सांसद कांता कर्दम, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, कमलदत्त शर्मा, अरुण वशिष्ठ, विवेक रस्तोगी, संजय त्रिपाठी, चरण सिंह लिसाड़ी, हर्ष गोयल, नवीन अरोड़ा, सुनील अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.